दिमनी सीट पर भाजपा में कलह अब सामने आने लगी

भोपाल. मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेस से अधिक उसकी अपनी ही पार्टी के नेता चुनौती बनते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पार्टी के अन्दर ही कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। भाजपा के नेताओं ने जबरन थोपे गये उम्मीदवारों को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है। भाजपा के एमपी विधानसभा के चुनाव अभियान समिति के संयोजक बनाये गये केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के अपने ही संसदीय इलाके श्योपुर में पार्टी के नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का सपना देखने वाली भाजपा की जीत की राह इस बार आसान होती नहीं दिखाई दे रही है। क्योंकि भाजपा के सामने कांग्रेस से अधिक उसके अपने ही नाराज नेता बागवती तेवर में बड़ी चुनौती भरे साबित हो सकते हैं। श्योपुर  विधानसभा में 5वीं बार भाजपा के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय को टिकट देते ही दुर्गालाल के खिलाफ भाजपा के बड़े नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *