भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए सट्टेवाज को पकड़ा
ग्वालियर – विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा खिलाने वालों, अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 14 अक्टूबर को ग्वालियर पुलिस को खबर मिली कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत सुदर्षन धर्मकांटा के पास, गिर्राज कालोनी स्थित एक मकान में आज खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। जिस पर से एएसपी ऋषिकेष मीना, अखिलेष रैनवाल को क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की संयुक्त टीम उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु लगाया गया।
डीएसपी अपराध षियाज़ के.एम., डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार तथा सीएसपी ग्वालियर श्रीमती शुभा श्रीवास्तव ने टीआई क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर के द्वारा पुलिस टीम को बताये स्थान सुदर्षन धर्मकांटा के पास, गिर्राज कालोनी स्थित एक मकान में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान में जाकर देखा तो एक व्यक्ति कमरे के अन्दर लेपटॉप तथा मोबाइल फोन के जरिए आज खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। पुलिस टीम द्वारा सटोरिए के पास मौजूद मोबाइलों को देखने पर उनमें Betguru.net, 1Exchange Super, Sattaking, Id247, 1Exch Mater, Silva Exch नाम की साइटें खुली हुई मिली, जिनके द्वारा वह ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। कमरे की तलाषी लेने पर 01 लेपटॉप, 06 मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, डायरी, नोटिस रजिस्टर तथा कुल नगदी 11 लाख 09 हजार रूपये जप्त किया गया। पुलिस टीम को पकड़े गये सटोरिया के पास से लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये सटोरियां से नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को ग्राम ढोढ़र स्टेषन रोड, थाना ढोढ़र जिला श्योपुर हाल निवासी गिर्राज कालोनी थाना बहोड़ापुर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया।
एसपी के पास इनपुट्स था कि बहोड़ापुर इलाके में ऑनलाईन सट्टा खेला जा रहा है इसी पर से टीआई अमरसिंह सिकरबार, एसआई सुरजीत सिंह परमार आदि ने मौके पर पहुंच कर ऑनलाईन सट्टा खिलाने आरोपी को गिरफ्तार को दबोचने में कामयाबी मिली।
