पाकिस्तान 191 रन ऑलआउट, बुमराह और कुलदीप ने की शानदार बॉलिंग
अहमदाबाद. एक दिवसीय विष्वकप 2023 लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच आज नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। भारत ने पाकिस्तान की टीम को 42.5 ओवर में 191 पर समेट दिया है।
सिराज, बुमराह, हार्दिक, रवीन्द्र जडेजा और कुलदीप ने 2-2 विकेट लिये। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने फिफ्टी लगाई है। यह एक दिवसीय में इंडिया के खिलाफ उनकी पहला अर्द्ध शतक है। मोहम्मद रिजवान 49 रन बनाकर आउट हुए

पाकिस्तान का पहला विकेट 41 रन के स्कोर पर गिरा। मो. सिराज ने ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को LBW आउट किया। इसके बाद 13वें ओवर में हार्दिक ने इमाम उल हक को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बाबर और रिजवान ने तीसरे विकेट लिए 82 रन की पार्टनरशिप की। बाबर इंडिया के खिलाफ पहली वनडे फिफ्टी के बाद सिराज की गेंद पर बोल्ड हुए। रिजवान फिफ्टी नहीं पूरी कर पाए।

रवींद्र जडेजा के पहले ओवर में रिजवान आउट होने से बचे। जडेजा ने लेग स्टंप पर फुलर लेंथ फेंकी, बॉल सीधे रिजवान के पैड्स पर लगी। भारत ने अपील की और अंपायर ने रिजवान को LBW करार दिया। रिजवान ने DRS ले लिया, रिप्ले में दिखा कि बॉल लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी। इस कारण रिजवान नॉटआउट रहे। लेकिन, 34वें ओवर में रिजवान फिफ्टी बनाने से चूक गए। उन्हें बुमराह ने बोल्ड किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
