नकली पासपोर्ट घोटाले मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई, 50 से ज्यादा ठिकानों पर रेड
नई दिल्ली. नकली पासपोर्ट घोटाले मामले में केंद्रिय जांच एजेंसी सीबीआई सक्रिय हो गई है। सीबीआई ने देश में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कोलकाता, सिलीगुडी, दार्जिलिंग और गंगटोक में छापामार कार्रवाई की है।
सीबीआई को गंगटोक पासपोर्ट सेवा केंद्र में छापा मारकर बडी सफलता मिली है। सीबीआई ने गंगटोक पासपोर्ट सेवा केंद्र के एक वरिष्ठ अधीक्षक गौतम कुमार और एक होटल एजेंट को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने गौतम कुमार और होटल एजेंट के पास से 1 लाख 90 हजार रुपये भी जबत किये है। ये दोनों बिचौलियों के लिये फर्जी पासपोर्ट बना रहे थे। सीबीआई ने 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
