हैंड ग्लाइडर्स अबु मुराद मारा गया, इजरायल के लिये आसान नहीं हैं जंग
नई दिल्ली. इजराइल ने गाजा पट्टी के पिछले कई दिनों से चारों ओर से घेर रखा है। हवाई हमलों के बाद अब जमीन पर आर-पार की लड़ाई की तैयारी कर रहा है। युद्ध के सातवें दिन तक इजराइल ने गाजा के 750 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। जमीनी कार्यवाही के लिये उसके टैंक सीमा पर डटे हुए हैं। इन सबके बावजूद इजरायल के लिये यह जंग आसान नहीं दिखाई दे रही है। उसकी लड़ाई सिर्फ हमास से नहीं हैं। उसके कई दुष्मन हैं। उसकी स्वयं की सीमाओं पर चारों ओर से खतरा मंडरा रहा है। ऐसे ही खतरे का मैदान लैबनान है। जी हां वहां भले ही लड़ाई सीधी न हो रही हो। लेकिन माहौल पूरी तरह से जंग का माहौल बना हुआ है।
लेबनान का आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह भी इस युद्ध में कूदने के लिये बेकरार है। हमास की तरह ही इस संगठन को भी ईरान का समर्थन हासिल है। वह अभी हमास की मदद कर रहा है। लेकिन जंग के मैदान पर उतरा नहीं है। फिलहाल यह संगठन अभी सिर्फ सीमा पर है। लेकिन किसी भी समय यह जंग में उतर सकता है। इजराइल के राजनीतिक और सेन्य रेता जहां एक ओर अगले कदम पर विचार कर रहे हैं तो वही उनकी नजरें हिज्बुल्लाह पर भी टिकी हुई है। जुमे की नमाज के समय लेबनान में फिलिस्तीनी के समर्थन में जोरदार प्रदर्षन किया गया है। इसमें महिलायें भी षामिल हुई। इस तरह इजरायल के खिलाफ बदले की आग में जल रहा है लेबनान उसके लिये बहुत बड़ा खतरा बन चुका है।
हैंड ग्लाइडर्स अबू मुराद मारा गया
हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध को एक हफ्ता बीत चुका है। इस दौरान इजराइली रक्षाबलों ने षनिवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने गाजा पट्टी में रात भर हवाई हमले कर हमास गिरोह के एक वरिष्ठ सदस्य को मार गिराया है। द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल रक्षा बलों ने दावा किया है कि हवाई हमले में हमास के हवाई समूल के प्रमुसख अबू मुराद की मौत हो गयी है। इजरायली रक्षा बलों ने हमलें में एक मुख्यालय को निषाना बनाया गया जहां से आतंकवादी समूह अपनी हवाई गतिविधि को नियंत्रित करता था।
