BJP की नई लिस्ट में कटेंगे कई मंत्रियों के नाम
भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से जुडी बडी खबर सामने आ रही है। भाजपा अब नई मंत्रियों समेत 20 विधायकों के टिकट काटने के मूड में है। पार्टी की ओर से जल्द ही पांचवी लिस्ट जारी होने वाली है। इससे पहले ये जानकारी सामने आई है। पार्टी की ओर से अब तक 136 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा चुका है। अब 94 सीटों के उम्मीदवार तय करने की कवायत तेज हो गई है।
कटेंगे मंत्रियों के टिकट
भाजपा में कलह बढ सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी कई मंत्रियों समेत 20 विधायकों के टिकट काटने के मूड में है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा चार लिस्ट जारी कर 136 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब बची हुई 94 सीटों के उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी न कवायद तेज कर दी है।
इन नामों पर फंसा पेंच
मंत्री ओपीएस भदोरिया, सुरेश धाकड, बृजेंद्र यादव, रामखेलावन पटेल, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की टिकट पर पेंच फंस गया है। इसके अलावा मंत्री गौरीशंकर बिसेन की जगह उनके परिवार में किसी को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है।
