सरपंच विक्रम रावत के विरोध में आगजनी पर लोगों FIR दर्ज

ग्वालियर. 6 दिन पूर्व हुए सरपंच विक्रम रावत हत्याकांड के बाद गांव के 40 मकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गयी थी। यह आगजनी आक्रोशित  सरपंच समर्थकों ने लगाई थी। अब जाकर गांव के लोग इस आगजनी व उपद्रव के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। गांव के एक सैकड़ा से अधिक महिलायें और पुरूषों ने आरोन थाना का घेराव कर उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठायी है।
गांव के लोगों ने बताया है कि सरपंच की हत्या के बाद उनके परिजन व समर्थकों ने गांव में आरोपियों के साथ-साथ कई निर्दोषों के घरों का निशाना बनाकर डकैती की फिर तोड़फोड़ कर आगजनी तक की। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात 4 FIR  दर्ज की जिसमें डकैती, मारपीट, बलवा, आगजनी की धारायें शामिल है। एक एफआईआर इससे पहले दर्ज हो चुकी है। कुल अभी तक एफआईआर इस मामले में दर्ज हो चुकी है।
घाटीगांव के बन्हेरी गांव सरपंच विक्रम सिंह रावत की 9 अक्टूबर को ग्वालियर के कांतिनगर में गोलियों से भूनकर हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की खबर जब गांव में पहुंची तो वहां उनके समर्थक व परिजन आक्रोशित हो गये थे। उन्होंने गांव में आरोपियों और उनके समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। लगभग 40 घरों में आग लगायी थी। 15 से अधिक वाहन ट्रैक्टर, मोटरसाईकिल जलाई थी। इस मामले में शुरूआती 4 से 5 दिन लोग जान बचाने गांव से भाग गये थे और शांत थे। अब यह लोग गांव तो नहीं लौटे हैं। लेकिन अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज जरूर उठा रहे हैं। बन्हैरी गांव निवासी संजय रावत पुत्र रोशन सिंह रावत, हरिसिंह पुत्र चिम्मनसिंह रावत, धनपाल पुत्र किशनलाल और ऊश बाई पत्नी जगदीश रावत समेत एक सैकड़ा लोग आरोन थाना पहुंचे और शिकायत की है कि बन्हैरी सरपंच विक्रम रावत की हत्या होने के बाद उनके परिजन, नाते-रिश्तेदार व अन्य समर्थक राइफलों से फायरिंग करते हुए आये और उनके इरादे खतरनाक देखकर वह वहां से भागे तो आरोपियों ने उनके घरों पर जेसीबी चलाई। जब उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने डीजल डालकर उनके घरों में आग लगा दी। हमलावरों ने आग लगाने से पहले घरों में डकैती भी डाली। इसके बाद पुलिस ने चारों षिकायतकर्त्ताओं की शिकायत पर उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
FIR में इनके नाम
पुलिस ने गांव में आगजनी के शिकार हुए लोगों की शिकायत पर अजब सिंह रावत, अमर सिंह रावत, बलवीर रावत, अनिरूद्ध रावत, प्रीती रावत, उमा रावत, भूरी रावत, संजय रावत, अनिकेत रावत, पंचम रावत, महेन्द्र रावत, वीरेन्द्र रावत, धर्मेन्द्र रावत, थान सिंह रावत, थान सिंह रावत, दीनदयाल रावत, सपना रावत, राजेन्द्री रावत, नत्थो बाई, इंद्रबाई, महादेवी, भूपेन्द्र सिंह, ऊषा, गोविन्द सिंह, भूरा सिंह, मेहताब सिंह, प्रदीप, लाखन, रश्मि, सोमा, आजाद, देवेन्द्र, पवन, मलखान, केदार, हरिओम, मातादीन, गजेन्द्र, दीपक, अभिषेक, मुन्नी, गौतम, सुरेन्द्र रावत, रघुवीर, जंडेल, उर्वशी, पार्वती, आजाद, ओमप्रकाश, मुकेश, अनिकेत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने फरियादियों की शिकायत पर लूट की धारा 395, इनके अलावा बलवा, मारपीट व आगजरी की धाराओं 436, 427, 506, 147, 148, 149, 323, 294, 452, 336, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना
इस मामले में घाटीगांव एसडीओपी शेखर दुबे का कहना है कि आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट का शिकार पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *