इजरायल के हवाई हमले में मारा गया आतंकी संगठन हमास का वित्तमंत्री अबू शमाला
इजरायल. फिलीस्तीन से बहुत बडी खबर आ रही है, इजराइली वायुसेना ने आतंकी संगठन हमास के वित्त मंत्री अबू शमाला को मार गिराया है। हमास राजनीतिक ब्यूरो का सदस्य अबू अहमद जकारिया मुअम्मर भी इजराइली वायुसेना में मारे गए है। इजरायल और हमास की इस लडाई में इजरायल के करीब 900 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। वहीं इजरायल की वायुसेना ने पूरे गाजा इलाके को नेस्तेनाबूत कर दिया है। हमास ने अभी भी 130 अधिक इजरायली नागरिक बंधक बना रखे है।
वहीं गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों 800 के करीब पहुंच गई है। करीब 4 हजार से अधिक लोग घायल है। इजरायली वायु सेना ने गाजा की सबसे बेहतरीन कालोनी को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। इजरायल ने कहा है कि युद्ध हमास ने शुरू किया है लेकिन इसे खत्म हम करेंगे। इजरायल की सेना ने कई इलाकों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है और करीब 1500 आतंकियों के शव इजरायल के क्षेत्र में पाए गए है।
