दिमनी में साख पर नरेन्द्र सिंह तोमर की साख, GROUND REPORT

दिमनी. दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को चुनावी मैदान में उतारा है। अभी तक प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करने वाले नेताओं में शुमार नरेन्द्र सिंह तोमर इस बार खुद चुनावी मैदान में है। हालांकि यहां से अभी कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है लेकिन सीट से मौजूदा कांग्रेस विधायक रविन्द्र सिंह तोमर का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।
दिमनी सीट पर क्षत्रिय समाज के वोट निर्णायक होते है शायद यही वजह है कि यहां से क्षत्रिय समाज के ही चेहरे भाजपा और कांग्रेस उतारती आई है। आम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने भी जाति कार्ड खेला है और कांग्रेस से आए पूर्व विधायक बलबीर सिंह दंडोतिया को चुनावी मैदान में उतारा है। यानी साफ है कि जातिगत फैक्टर को देखते हुए सभी पार्टियों ने क्षत्रिय समाज से आने वाले प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव में जनता किसे जीत का ताज पहनाएगी। दिमनी सीट की बात करें तो यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 30 हजार 520 है जिनमें 1 लाख 24 हजार 916 पुरूष और 1 लाख 5 हजार 604 महिला मतदाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *