कनाडा में हत्या और पंजाब में छापे-5 हजार पुलिस 1 हजार गुर्गो के पीछे पड़े
चंडीगढ़. गैंगस्टर सुखदूल सिंह सुक्खा दुनुके खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला का राइट हैंड था। वो कनाडा में रहकर भारत में अपने गुर्गों के जरिए वारदातों को अंजाम देता था। कत्ल के वक्त वो कनाडा के विनिपैग़ शहर के हैजल्टन ड्राइव रोड़ पर बने कार्नर हाउस के फ्लैट नंबर 203 में अपने घर में मौजूद था। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के समय सुबह 9 बजे 30 मिनिट पर हमलावर उसके घर में दाखिल हुए और उसके सिर में 9 गोली मार दी। जिससे उसके सिर परखच्चे उड़ गए। पूरे कमरे में खून ही खून बिखर गया था। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए।
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के लगभग एक हजार गुर्गो को पकड़ने के लिये पंजाब पुलिस छापेमारी कर रही है। इसके लिये 5000 से अधिक पुलिसकर्मी लगाये गये हैं। वहीं, इस दौरान खबर आयी है कि कनाड़ा के पीनीपेग सिटी में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिये ली है। खालिस्तान समर्थक सुक्खा की हत्या के मद्देनजर अब पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि हर संदिग्ध पर खासी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुक्खा की हत्या के बाद जैसे हालात कनाडा में बने हुए हैं। उसी को देखते हुए पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर गोल्डी बराड़ के गुर्गो को पकड़ने के लिये भी पंजाब पुलिस की छापामार कार्यवाही जारी है।
एडीजीपी ने बताया गैंगस्टर गोल्डी बरार से जुड़े 1 हजार से अधिक सहयोगियों और ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी स्तर के अधिकारी इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी इस अभ्यास में शामिल हैं सुबह 7 बजे से छापामार कार्यवाही शुरू हुई है जो कि दोपहर 2 बजे तक चलेगी और शाम 5 बजे मैंने इसकी रिपोर्ट मांगी है।
