लोकमंत्रणा में महापौर डॉ. सिकरवार ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश

ग्वालियर – महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आज महापौर लोक मंत्रणा निगम मुख्यालय के बैठक सभागार में आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया एवं कुछ समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय सीमा में सभी समस्याओं का निराकरण करें।
निगम मुख्यालय में आयोजित लोकमंत्रणा के दौरान विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, श्रीमती आशा सुरेन्द्र चौहान, पार्षद सकील खान मंसूरी, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लोकमंत्रणा में वार्ड 34 माता वाली गली शिंदे की छावनी निवासी लक्ष्मण प्रजापति ने भवन निर्माण अनुमति (अनुज्ञा) जारी करने के लिए अपना आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया जिस पर उन्होंने भवन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही फायर व्रिगेड कॉलोनी निवासी श्री धीर सिंह ने सीवर की समस्या समाधान के लिए अपना आवेदन महापौर को दिया। जिस पर महापौर डॉ. सिकरवार ने शीघ्र ही सीवर सफाई के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
वार्ड 57 के छप्परवाला पुल के दुकानदारों ने अपनी समस्या से अवगत कराया कि जरा सी बारिस से रोड पर जलभराव हो जाता है जिस कारण आमजन को निकलने में परेशानी के साथ ही साफ सफाई नहीं हो पाती है उक्त जल भराव की समस्या का निदान शीघ्र कराने के लिए अपना आवेदन महापौर को दिया उन्होंने संबंधित अधिकारी को उक्त समस्या के निराकरण के लिए निर्देषित किया। लोकमंत्रणा में कुल सात आवेदन आये, जिस पर महापौर डॉ. सिकरवार ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *