चुनाव में महिलाएं तय करेंगी ग्वालियर ग्रामीण की तकदीर

ग्वालियर. इस बार महिला वोटर्स अपना रंग दिखाने वाली हैं। महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ता जा रहा है। आज हम बात करेंगे ग्वालियर 14 ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की। यहां 1 लाख 34 हजार के मुकाबले 1 लाख 16 हजार महिला वोटर हैं। यह तो साफ है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण में महिलाएं निर्णायक साबित होने जा रही है। यही कारण है कि भाजपा-कांग्रेस महिलाओं पर ही फोकस कर कार्यक्रम कर रहे हैं और योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 18 से 29 साल के बीच की महिला वोटर की संख्या 33007 है, जबकि इसी वर्ग में पुरुष वोटर की संख्या 37 हजार है। यही कारण है कि ग्वालियर ग्रामीण में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा-कांग्रेस के नेता महिला वोटर्स पर फोकस बनाए हुए हैं।
अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में तारीखों का ऐलान
मध्य प्रदेश में अब कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है और आचार संहिता लग सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में विधानसभा चुनाव के लिए कभी घोषणा हो सकती है। यही कारण है कि ग्वालियर की छह विधानसभा सीट पर टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेता पूरी मेहनत से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। ग्वालियर की रोचक सीट में से एक है ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा। यहां पिछले चुनाव (2018) में जीत का अंतर कुछ 1600 वोट का रहा था। यहां जातिगत समीकरण हमेशा जीत-हार को प्रभावित करते हैं, लेकिन इस बार महिला शक्ति भी एक फैक्टर होंगी जो यहां जीत हार का अंतर और फैसला तय करेंगी।

यह है महिला और पुरुष वोटर के उम्र बार आंकड़े

आयु वर्ग पुरुष वोटर्स महिला वोटर्स अन्य
18 से 19 वर्ष 4356 2886 00
20 से 29 वर्ष 33453 30121 01
30 से 39 वर्ष 34567 28278 03
40 से 49 वर्ष 28273 23567 01
50 से 59 वर्ष 19079 16832 00
60 से 69 वर्ष 10018 8719 00
70 से 79 वर्ष 4112 4062 00
80 से 89 वर्ष 959 1334 00
90 से 99 वर्ष 134 255 00
100 से 109 वर्ष 09 13 00
110 से 119 वर्ष 01 00 00
कुल 134961 116067 05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *