स्वागत गेट से टकराया जन आशीर्वाद यात्रा का रथ, बाल-बाल बचे मंत्री

दमोह. भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा का रथ स्वागत गेट से टकरा गया। इससे रथ पर सवार मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री बाल बाल बच गए। हालांकि इस घटना में किसी भी जनप्रतिनिधि को कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ तब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग के अलावा पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक पीएल तन्तवाय और पूर्व विधायक उमा देवी खटीक मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *