कुली की वर्दी में सिर पर बोझ लेकर चले राहुल गांधी
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समय-समय पर आम लोगों के बीच जाकर उनके साथ समय गुजारते है। इसी बीच गुरूवार 21 सितम्बर को राहुल गांधी दिल्ली के आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे और कुलियों से मुलाकात की। इस बीच राहुल गांधी ने कुलियों की पहचान वाली लाल रंग की शट पहनी और सूटकेस सिर पर रखकर चलते दिखाई दिये तो वहीं राहुल ने कुलियों के बीच बैठकर उनके दिल का हाल भी सुना।
इसके फोटो राहुल गांधी स्वयं इंस्टाग्राम पर शेयर किये। इसके कैप्पशन में राहुल ने कहा है कि काफी समय से मेरे मन में भी इच्छा थी और उन्होंने भी बहुत प्यार से बुलाया था और भारत के परिश्रमी भाईयों की इच्छा तो हर हाल में पूरी होनी चाहिये।
इसके अलावा यूथ कांग्रेस ने भी ट्वीट किया और कहा है कि सारी दुनिया का बोझ अपने सिर पर उठाने वालों के दिल का बोझ हल्का करने राहुल गांधी आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां मौजूद कुली ने राहुल गांधी की बांह पर कुली का बैच भी बांधा। जिस पर 756 नम्बर लिखा था। यानी राहुल गांधी आज कुली नम्बर 756 बने। आपको बता दें कि राहुल गांधी लम्बे समय से आम लोगों के बीच जाकर बैठे और उनकी आवाज उठा रहे हैं। इससे पहले राहुल ने आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेताओं से भी मुलाकात की थीं इस बीच उन्होंने किसानों और छोटे व्यापारियों के साथ कुछ समय गुजारा था।
