सोनिया गांधी की हालत बिगड़ी, गंगाराम अस्पताल में कराया भर्ती
नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के साथ दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य परेशानी का सामना कर चुकी है और पूर्व में इसी अस्पताल से इलाज लिया था।
सोनियां गांधी हाल ही मुंबई में इंडिया की बैठक में शामिल हुई थी। जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी वर्ष मार्च में भी उन्हंें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में स्वस्थ्य होने के बाद वह घर लौट आई थी।
