क्वालिटी कंवेंशन के मंच पर अतिथि और आयोजक, 76 टीमों के खाते में गोल्ड, 20 ने जीता सिल्वर
ग्वालियर. क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया ग्वालियर चैप्टर ने शनिवार को 39वें क्वालिटी कंवेंशन का आयोजन किया। इसमें 96 टीमों ने भाग लिया और अलग-अलग केसों पर की गई स्ट्डी को निर्णायकों के सामने रखा। हर टीम को केस प्रस्तुत करने के लिए 15 मिनट सवाल जवाब के लिए रखे गए। सवाल कंवेंशन ज्यूरी ने पूछे।
ग्वालियर चैप्टर से जुडे अविनाश मिश्रा ने बताया कंवेंशन में अंचल की औद्योगिक इकाइयों के अलावा स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने ऐसे विषयों की केस स्ट्डी की जिनमें आमजन का हित छिपा हुआ है। जैसे हम बिजली की बचत कैसे कर सकते है। निर्माण कार्य के दौरान कम सामग्री में कैसे बेहतर काम कर सकते है। कुछ ऐसे केस भी सामने आए जिन्हें लागू करने के बाद संबंधित औद्योगिक इकाई को फायदा मिलेगा। समापन से पूर्व शाम के समय विजेता घोषित किए गए। इसमें 76 टीमों को गोल्ड और 20 को सिल्वर मेडल दिए गए।
