कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को लेकर मैराथन मंथन, रात 9 बजे ग्वालियर चंबल विधानसभा सीटों पर चर्चा हो पाई

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों को लेकर कांग्रेस में मैराथन बैठकें शुरू हो गई है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह अलवर, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अजय कुमार लल्लू और सांसद सप्तागिरी उल्का ने जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। 9 घंटे में 5 संभागों की हर सीट पर डिस्कसन हुआ। दोपहर 1 बजे से PCC दफ्तर के थर्ड फ्लोर पर मीटिंग हॉल में कांग्रेस के चारों नेताओं ने सबसे पहले ग्वालियर संभाग के सभी जिलों के अध्यक्ष और प्रभारियों से बंद लिफाफे में संभावित उम्मीदवारों के नाम लिए। इसके बाद लिफाफा खोलकर इन नामों पर विधानसभावार करीब 5 से 7 मिनट तक चर्चा की। रात 9 बजे तक ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन और इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर ही चर्चा हो पाई।

सर्वे के डाटा में आए नामों से क्रॉस चेक किया
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन भंवर जितेंद्र सिंह ने सर्वे के डाटा में आए नामों से क्रॉस चेक किया। जिन सीटों पर जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों के दिए नाम और सर्वे के नाम मैच नहीं हुए। वहां नेताओं ने जिला अध्यक्षों, प्रभारियों से सवाल जवाब करके वजह पूछी।

रविवार को होगी बचे संभागों की मीटिंग
देर रात तक चली वन टू वन मीटिंग के बाद अब भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों की सीटों पर रविवार को चर्चा होगी। इसके अलावा रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों से रविवार को चर्चा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *