2 कारों से 3 साल पहले मिली थी कार के बोनट और निचले हिस्से में छिपी थी 117 किलो हशिश, जेल में हुई कानाफूसी में बोले अभी और माल है
नरसिंहपुर. स्टेशनगंज थाने में अक्टूबर 2020 में जिन 2 कारों को जब्त कर 117 किलो हशिश (मादक पदार्थ) बरामद किया गया था। अब उन्हीं में से 4.5 करोड़ रूपये कीमत की 86 किलोग्राम हशिश और मिली है। 3 वर्षो के बाद पहले डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंसी (डीआरआई) ने यह दोनों गाडि़यां जब्त कर 7 आरोपियों को दबोचा था। आरोपियों को नवम्बर 2022 में सजा भी हो चुकी।
मध्यप्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है जब जब्त वाहनों को इतनी मात्रा में फिर से मादक पदार्थ मिला है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जेल में बंद आरोपी आपस में बात कर रहे थे कि दोनों गाडि़यों में और भी हशिश छिपाई है। यह कानाफूंसी जेल के एक-दूसरे कैदी ने सुन ली और पुलिस को इनपुट दे दिया। सर्चिंग के लिये नरसिंहपुर पुलिस को कोर्ट से इजाजत भी लेनी पड़ी।

कार के नीचे और वोनट में छिपी थी हशिश
एक कार के पिछले गेट के भीतर, कार के निचले हिस्से में लोहे की चादर से बने बॉक्स से 62 पैकेट मिले हैं। दूसरी कार के निचले हिस्से में बने बॉक्स और बोनट व सामने वाले कांच के बीच में जगह बनाकर 56 पैकेट हशिश छिपाई गयी थी।
पुलिस असमंजस में नया केस बनाये या पुरानी ही चलाये
पहला केस डीआरआई ने बनाया था सिमें आरोपियों को सजा सुना दी गयी है। गाडि़यों में हशिश होने का जेल में इनपुट मिला था इसलिये जब्ती प्रक्रिया भी उन्होंने ही की। अब पुलिस को हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार रहेगा। इसके बाद तय होगा कि आरोपियों के खिलाफ नया केस दायर कर उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जाये या पुराने केस में ही जब्त माल से जोडेंगे।
