एशिया कप- मुश्किल में हैं भारतीय टीम…शुभमन गिल उड़ी बिल्स, हरिस ने लिया चौथा विकेट
पल्लेकेल. भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापिसी हुई है। जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी को मौका नहीं दिया गया है। भारतीय टीम के 2 स्पिनर कुलदीप यादव और रवीन्द्र जेडेजा के साथ मैदान में उतरी है।
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए नेपाल को हराया था। वहीं भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच हे।
पहला विकेट – 5वें ओवर की आखिरी बॉल शाहीन शाह अफरीदी ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी, रोहित बॉल को मिस कर गए और 11 रन पर बोल्ड हुए.
दूसरा विकेट – 7वें ओवर की तीसरी गेंद शाहीन अफरीदी ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी, कोहली डिफेंस करने गए लेकिन गेंद बैट से लगकर स्टंप से लगी. कोहली 4 रन पर आउट.
तीसरा विकेट- 10वें ओवर की 5वीं बॉल हारिस रऊफ ने शॉर्ट पिच फेंकी. श्रेयस ने पुल शॉट खेला, कैच सीधे फखर जमान के हाथ में गया. 14 रन पर आउट, अय्यर.
चौथा विकेट- 15वें ओवर की पहली बॉल हारिस रऊफ ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी. लेकिन बॉल उनके बैट से लगकर स्टंप्स से टकरा गई, 10 रन बनाकर आउठ हुए.
टीम इस प्रकार है
भारत:रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव.
पाकिस्तान:बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ.
खबर पर अपडेट जारी रहेगा..
