देर रात तेज रफ्तार कार ने ढहाया कहर, सामने आयी कार से टकरा कर स्कॉर्पियों 2 बार पलटी
ग्वालियर. देर रात सड़क पर कारों की रफ्तार ने कहर मचा दिया और सामने आ रही तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों के सामने अचानक रांग साइड तेज रफ्तार में एक कार आ गयी। पहले स्कॉर्पियों रांग साइड आ रही कार से टकरा गयी। फिर स्वयं 2 गुलाट खाते हुए एक बिजली के खंभे से टकरा गयी। बिजली का खम्भा टूटकर गिर गया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ठाठीपुर बलवंत नगर के पास की है।
घटना के बाद गलती का अहसास होते ही रांग साइड कार का चालक गाड़ी छोडकर भाग गया। स्कॉर्पियों सवार घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया है। पुलिस ने मामले को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
घटना शहर के थाटीपुर स्थित बलवंत नगर तिराहा की है। यहां देर रात एक मारुति कार के चालक ने तेज रफ्तार में चौराहा पर टर्न लेने के बदले रॉन्ग साइड ही कार को सीधे रोड पर डाल दिया। इसी समय स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो MP07 ZA-4772 का चालक अचानक सामने आई कार को देखकर गाड़ी की स्पीड को संभाल नहीं सका। पहले स्कॉर्पियो, अचानक सामने आई कार से टकराई फिर सड़क पर दो बार पलटते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी। स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी तेज थी कि पोल उखड़ गया। हादसे के बाद वहां से निकल रहे और आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हुए और हादसे का शिकार स्कार्पियों में फंसे युवक को बाहर निकाला और उपचार के लिए पहुंचाया। वहीं हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
कार छोड़ भागा ड्रायवर
कार पलटने के बाद लापरवाही से टर्न लेने वाला मारूति कार नम्बर एमपी07 सीडी 6297 का ड्रायवर कार पलटने के बाद वो वहां से छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब कार के नम्बर से उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि कार शिल्पा सेंगर निवासी डीडी नगर के नाम पर दर्ज है। घटना के बाद कार की हालत ऐसी थी कि उसे एक कदम नहीं चलाया जा सकता था।
सन्नाटे की वजह से टला हादसा
जिस जगह पर कार पलटी थी वहां सदैव वाहनों की लाइनें लगी रहती है लेकिन रात का वक्त होने की वजह से जिस वक्त घटना घटी उस समय सड़क पर सन्नाटा था। यदि यह कुछ घंअे पहले घटना घटी होती तो कई लोगों की जान पर बन आती। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
