शहरवासियों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये निकली साइकिल रैली 

ग्वालियर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्वालियर जिले में स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पाटिसिपेशन) के तहत विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इस कड़ी में शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। इसमें लगभग 400 छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भाग लेकर शहरवासियों को जागरूक मतदाता बनने का संदेश दिया।
विधान सभा निर्वाचन-2023 को ध्यान में रखकर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत इस साइकिल रैली के माध्यम से मतदाता सूची मे नाम जोडने तथा मतदान करने के लिये शहरवासियों को प्रेरित किया गया। सायकिल रैली कम्पू स्थित खेल परिसर से शुरू हुई और बाल भवन पहुँची।
अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने कम्पू खेल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रैली को आगे के लिये रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. विजय दुबे ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास हरेन्द्र सिंह जादौन, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी राहुल पाठक, खेल अधिकारी जोसेफ, नोडल अधिकारी स्कूल शिक्षा आईए जेदी तथा राम अवतार मिश्रा सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *