ग्वालियर की अंजू ने पाकिस्तान में नसरूल्लाह से किया निकाह

अंजू उर्फ फातिमा अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ। ये वीडियो निकाह से पहले प्री वेडिंग शूट का बताया जा रहा है। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिये हिन्दुस्तान से पाकिस्तान गयी अंजू ने अब वहां धर्म परिवर्तन कर अंजू से फातिमा बन गयी है। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। जब यह बात उसके पिता को पता लगी तो उसने कहा कि मैं बहुत तनाव में मैंने कल से खाना नहीं खाया आज यानी मंगलवार की दोपहर में खाना खाया। मुझे चैनल वालों ने बहुत परेशान कर रखा है।


आपको बता दें कि वीजा लेकर पाकिस्तान गयी अंजू ने पहले कहा था कि वह बस अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने वाहां गयी और कुछ दिनों में वह लौट आयेगी। हालांकि अब पाकिस्तान में उसके निकाल कर लेने कमी खबरें सामने आयी है। अंजू भारत से पहले से शादी शुदा है और उसके 2 बच्चे भी है। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी।

निकाहनामा
पाकिस्तान कोर्ट में अंजू को किया पेश
पाकिस्तान से जो वीडियो सामने आया है उसमें अंजू को पेशी के लिये कोर्ट ले जाया गया है। नसरूल्लाह ने अंजू को कोर्ट में पेश किये जाने को लेकर कहा है कि उसकी सुरक्षा को लेकर वह लोग कोर्ट गये थे। उसने कहा था कि अंजू विदेशी है इसलिये उस पर कभी भी हमला हो सकता है। हालांकि नसरूल्लाह ने यह नहीं बताया कि उस पर हमला कौन कर सकता है। वहीं निकाह को लेकर कहा है तकि जो अंजू की मर्जी होगी वहीं होगा। अंजू न कहेगी तो हमारी शादी नहीं होगी। निकाह कर लेने के दावों पर उसने कहा कि यह सब झूठ है और अफवाह फैलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *