सकल जैन समाज ने  जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक एवं सुरक्षा लेकर सौपा ज्ञापन

ग्वालियर- सकल जैन समाज की ओर से ग्वालियर सकल जैन समाज संगठन के नेतृत्व में आज मंगलवार को सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक एवं न्यू कलेक्टरेट मुख्यालय पर कलेक्टर को लश्कर, मुरार व उपनगर ग्वालियर की तीनो शहर की सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जावें एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

ग्वालियर सकल जैन समाज की ओर से ग्वालियर सकल जैन समाज संगठन के नेतृत्व में सिटी सेंटर स्थित पुलिस अधीक्षक की ओर से ज्ञापन एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह एवं कलेक्टर की ओर से एडीएम प्रदीप तोमर को एडवोकेट राजेंद्र जैन, अतुल जैन, विकास जैन मुरार, पवन जैन पत्रकार, विनय कासलीवाल, मुकेश कुमार जैन, हीरालाल वरैया, रतन अजमेरा, आईपी जैन, मयंक पंड्या, शीतल जैन एडवोकेट, मूलचन्द्र जैन, डॉ सुनील गोधा, मनीष जैन, आदि ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन देते हुए जैन समाज के लोगो ने कहा कि जैन तीर्थ गोपाचल पर्वत पर असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जावें एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था हेतु उचित कार्यवाही और जैन धर्म की आस्था का केंद्र गोपाचल पर्वत पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही एवं क्षेत्र की सुरक्षा के पर्याप्त इन्तजाम किए जाए। जैन धर्म की आस्था का सर्वोच्च केंद्र गोपाचल पर्वत जो कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में माना जाता है इस क्षेत्र पर प्रतिदिन देश विदेश से दर्शनार्थी दर्शन के लिये आते है यहां की प्राकृतिक सौदर्यता देखते ही बनती है। अमुमन ही असामजिक तत्वों का आना जाना इस क्षेत्र पर लगा रहता है जिनका मूल उदेश्य यहाँ कि प्राकृतिक सौदर्यता को नष्ट करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *