यमुना नदी से पकड़ी डालफिन खा गये मछुआरे, एक गिरफ्तार 4 आरोपी फरार

कौशांबी. उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में यमुना नदी में मछली पकड़ने गये मछुआरों के जाल में एक डॉलफिन आ गयी। जिसे पकड़कर मछुआरों ने उसे अपना निवाला बना लिया। डॉलफिन का ेले जाने का फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। जिसके बादि वन विभाग ने आनन-फानन में पिपरी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यमुना नदी से पकड़ा है डालफिन
पूरा मामला कौशांबी जिले के पिपरी कोतवाली इलाके के नासिरपुर गांव का है। जहां यमुना में मछुआरे मछलीी पकड़ने के लिये गये हुए थे। तभी उनके जाल में डॉलफिन फंस गयी। जिसे मछुआरों ने पकड़ लिया और लेकर चले गये। इस दौरान किसी ने डॉलफिन की फोटो खींचकर वायरल कर दी। फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गयी।
एक आरोपी गिरफ्तार
त्हरीर मिलने के बाद पिछले सोमवार को बीट प्रभारी वन दरोगा रामप्रकाश रावत-नसीरपुर गांव पहुंचे। जहां जांच पड़ताल के बाद एक आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर श्रवणसिंह ने बताया कि वन रेंजर की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है अन्य 4 की तलाश की जा रही है।

वन विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज

चायल के वन रेंजर रवींद्र कुमार ने पिपरी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।  जिसमें उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे मछुआरे रंजीत कुमार, संजय दीवान, बाबाजी और गेंदालाल यमुना में मछली पकड़ने गए थे।  इसी दौरान उनके जाल में एक डॉलफिन फंस गई।  जिसका शिकार करने के बाद ये सभी लेकर चले गए और उसे खा लिया।  इस दौरान किसी ने डॉलफिन का फोटो खींचकर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *