MP में मोदी की सभा के षड्यंत्र से टला खड़गे का कार्यक्रम

सागर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सागर दौरा टल गया है। उन्हें 13 अगस्त को आना था। आगे कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है। खड़गे के कार्यक्रम से एक दिन पहले 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सागर दौरा है। प्रधानमंत्री सागर में संत रविदास मंदिर निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। जिले के बडतूमा गांव में यह मंदिर 100 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। सरकार ने 11 एकड़ जमीन दी है। CM शिवराज सिंह चौहान ने इसी साल 8 फरवरी को संत रविदास मंदिर और स्मारक निर्माण की घोषणा की थी। मंगलवार से मंदिर निर्माण के लिए BJP ने संत रविदास समरसता यात्राएं भी शुरू कर दी हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि खड़गे का कार्यक्रम प्रभावित करने के लिए PM का कार्यक्रम को 12 अगस्त को तय किया गया है। पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, कांग्रेस की ओर से जैसे ही खड़गे जी की यात्रा का कार्यक्रम बना, इसके दो दिन बाद ही भाजपा ने घबराकर प्रधानमंत्री की सभा रख ली। ये चाहते हैं कि एक दिन पहले PM की सभा करा कर सारे रास्ते रोक लिए जाएं और सुविधाएं छीन ली जाएं। दूसरे दिन खड़गे जी आएं तो साधन विहीन सभा हो। पूर्व मंत्री ने कहा, यह घिनौना षड्यंत्र है। इन लोगों (BJP) की यात्राएं ढकोसला हैं। ये लोग कभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर नहीं चल सकते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *