अमित शाह का दूसरा भोपाल दौरा, शाह का आधी रात का दौरा, बनायेंगे चुनावी रणनीति

भोपाल. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित 26 जुलाई को भोपाल आ रहे है। इस बीच वह भारतीय जनता पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ चुनावीमंथन करेंगे। आला नेताओं के साथ बैठक कर वह चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। इस बीच चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्रसिंह तोमर, सीएम शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
तय हो सकते हैं चुनावी मुद्दे
पिछले दिनों केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव और नरेन्द्रसिंह तोमर की तैयार की है। ऐसा माना जा रहा है इस कार्ययोजना को अमित शाह कल 26 जुलाई बुधवार को बैठक में अंतिम रूप दे सकते हैं औरे इसके साथ ही अलग -अलग समितियों के गठन के लिये तय किये गये नामों पर भी मुहर लग सकती है। इस दौरे में अमित शाह अपनी पिछली बैठक में दिये गये टास्क की रिपोर्ट भी लेंगे।
15 दिन के अंदर अमित शाह का दूसरा दौरा
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मध्यप्रदेश का दूसरा दौरा है। खास बात यह है कि यह दौरा भी रात में होने जा रहा है। शाह नई दिल्ली से 26 जुलाई की शाम 7.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात 8 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां सभी नेता मौजूद रहेंगे। बैठक रात को 11.35 बजे तक चलेगी और इसके बादि वह रात्रि विश्राम के लिये होटल् ताज पहुंचेंगे। 27 जुलाई की सुबह 10.30 बजे वह भोपाल से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे। सबसे खास बात की यह शाह का 15 दिनों में दूसरा दौरा है।

समितियों की बैठक में बनेगी कार्ययोजना
बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई समितियां जिसमें इंटरनेट मीडिया, विज्ञापन, क्रिएशन, काल सेंटर, चुनाव आयोग प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, प्रवास व्यवस्था संबंधी समिति हैं. इनमें 4 से लेकर 13 तक सदस्य है. अमित शाह इनके साथ भी बैठक करेंगे. इसके अलावा विधानसभा चुनाव में भाजपा की दिशा क्या होगी, मुद्दे क्या होंगे और नारे क्या होंगे, इसकी भी कार्ययोजना बनाई जा सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *