बद्रीनाथ हाईवे का हिस्सा ढहा, 1000 तीर्थयात्री फंसे

उत्तराखंड. देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश जारी है। इसकी वजह से इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने रास्ते रोक दिए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की 35 के करीब घटनाएं हुई हैं। बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं। बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया। आज यहां बारिश की भी संभावना है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

Badrinath Nh:भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 100 मीटर हाईवे ध्वस्त, 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री फंसे, तस्वीरें - Heavy Landslide On Badrinath National Highway In Chhinka 8000 Pilgrims ...

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर में सोमवार दोपहर कई जगहों में तेज बारिश हुई, बारिश के बीच राहगीरों का आना-जाना चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *