IRCTC पर नहीं बुक हो रहे टिकट, पैसे भी कट रहे है यात्री हैं परेशान

नई दिल्ली (Indian Railway Catering and Tourism Corporation). IRCTC  पर मंगलवार का ट्रेन टिकट बुक करने में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को टिकट बुकिंग और भुगतान के दौरान यह परेशानी देखने को मिल रही है। यूजर्स की शिकायत है कि पैसे कटने के बावजूद उनके टिकट बुक नहीं पा रहे हैं।
यही, IRCTC  का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि यात्रियों को IRCTC  ने ट्वीट कर बताया है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी बताई है। IRCTC  ने बताया है कि तकनीकी वजहों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जायेगी वैसे ही हम आपको बतायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *