गुप्तेश्वर पहाड़ी पर लोडिंग और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत
ग्वालियर. गोल पहाडि़या के नजदीक गुप्तेश्वर के पास सामने से आ रहे युवक को लोडि़ंग गाडी से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कॉल कर 108 एम्बूलेंस को बुलाकर घायल को युवक को हॉस्पिटल के लिये भेज दिया है। थाना जनकगंज पुलिस ने लोडिंग ऑटो को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
