महाराजा को अगली बार राज्यसभा के लायक नहीं छोड़ना-अजय सिंह राहुल

ग्वालियर. सब को एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिये काम करना है और आपको बता दूं कि महाराज को अगली बार राज्यसभा के लायक भी नहीं छोड़ना है। पार्षदों को वार्ड प्रमुख बनाइये जो ब्लॉक और मण्डल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करें। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में पिछली 26 सीटें आई थी तो इस बार कम से कम 28 सीटें ग्वालियर चम्बल संभाग में मिलनी चाहिये। यह उद्गार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे अजयसिंह राहुल भैया ने ग्रामीण और जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक लाखनसिंह, सुरेश राजे, प्रवीण पाठक, डॉ. सतीश सिकरबार ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। कुल मिला कर सभी ने एक राय में आगामी विधानसभा चुनाव टिकटों का चयन सही होना चाहिये। इस मुद्दे पार्टी के सभी विधायकों और पदाधिकारियों ने चिन्ता जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह पटेल और आभार प्रभुदयाल दोहरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *