ट्विन बिन को बढावा देने शहर में लगाए 800 जोडी डस्टबीन
ग्वालियर। ट्विन बिन को बढावा देने के लिए नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर शहरभर में करीब 800 जोडी डस्टबीन लगाए गए हैं। इन डस्टबीनों के लगने से शहर की सडकें और कालोनियां आदि पहले से अधिक स्वच्छ रहने लगी हैं।
नोडल अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम द्वारा शहरभर में ट्विन बिन लगाए जा रहे हैं। जिसमें शहर मे स्वच्छता का स्तर और अधिक बेहतर हो सके। साथ ही ट्विन बिनों में मजबूती रखने के लिए उन्हें लोहे के पाइपों के जरिए जगह-जगह जमीन में लगाया गया है। नगर निगम द्वारा शहर में करीब 1200 जोडी ट्विन बिन लगाए जाने हैं।
