ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के डॉ. अशोक बांगा अध्यक्ष डॉ. प्रकाशवीर सचिव चुने गये

ग्वालियर- ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, इसमें डॉ. अशोक बंगा अध्यक्ष, डॉ. प्रकाश वीर आर्य सचिव और डॉ. संध्या आहूजा कोषाध्यक्ष चुनी गईं। विगत दिवस एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ बाल रोग विशेष डॉ आरके तलुजा मैम के मुख्यातिथि एवं डॉ सीपी बंसल पूर्व आईएपी और एसएपीए अध्यक्ष जो कि अतिथि अतिथि थे नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस कार्यक्रम में ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के आधिकारिक समाचार बुलेटिन स्पिरिट के प्रथम अंक का भी विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया। स्पिरिट की प्रधान संपादक डॉ. रश्मी गुप्ता हैं।
इस कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जेसी गर्ग, डॉ. सुहास धोंडे, डॉ. अजय गौड़, डॉ. मुकुल तिवारी, डॉ. रश्मी गुप्ता लगभग 35 डॉक्टर्स भी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *