सतपुड़ा भवन में लगी आग की जांच कमेटी से सरकार को सौंपी रिपोर्ट, आग लगने की लापरवाही का खुलासा
भोपाल. सतपुड़ा भवन के आग के मामले में जांच कमेटी ने सोमवार को सरकार को रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में जांच कमेटी ने सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल के एसी के पॉवर सप्लाई लूज कनेक्शन में स्पार्किंग में आग लगना पाया गया। आगजनी की घटना में अनुमानित आंकलन आर्थिक हानि 24 करोड़ रूपये की बताई गयी है। आपको बता दें कि कमेटी ने तीन स्थानों का निरीक्षण किया और साथ ही 32 लोगों के बयान लिये जिसके बाद जांच कमेटी ने 287 पन्नों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।
तीसरी मंजिल पर लगी थी आग
मीडियों की खबरों के अनुसार 4 बजे के आस-पास सतपुड़ा भवन के तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की वजह से पूरे बिल्डिंग में भगदड़ मच गयी थी। लोगों में डर का माहौल खड़ा हो गया था। धीरे-धीरे यह चौथी मंजिल पर आग फैल गयी थीं आग के कारण से बिल्डिंग में लगी एसी फटने से लगी थी। जिसके बाद लगभग 50-60 दमकल की गाडि़यां 300 टैंकर 2 एफबी समेत विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 15 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
