छत्तीसगढ़ कैडर के रवि सिन्हा होंगे रॉ के नए प्रमुख
नई दिल्ली. आईपीएस अफसर रवि सिन्हा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के नए प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। रवि सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर हैं। रॉ के वर्तमान चीफ सामंत गोयल 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। रवि सिन्हा मौजूदा रॉ चीफ सामंत गोयल का स्थान लेंगे। रवि सिन्हा 1988 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
