शिवराज ने की कैबिनेट की बैठक निरस्त
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड़ शो को ध्यान में रखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को होने कैबिनेट की बैठक को निरस्त कर दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश दौरे की तैयारियों को लेकर ऐसा किया गया है। एक वजह यह भी है कि 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री अपने-अपने जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
अस्त-व्यस्त रहेगा यातायात नहीं चलेगी बसें
भोपाल में सिटी बस के ड्रायवर और कंडक्टर ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है। वह बागसेवनिया से कलेक्ट्रेट की ओर पैदल ही चल दिये और बसें डिपों में खड़ी कर दी है। यह कर्मचारी एजेंसी ‘‘मां एसोसियेट्स’’ से जुड़े हैं। उन्होंने बताया है िकवह ओवरटाइम ड्यूटी से परेशान है। बीसीसीएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) के मुताबिक कुल 368 में से ‘‘मां एसोसियेट्स’’ की 49 बसें ही चलती है। जो अभी बन्द हैं। समाधान की कोशिश जारी है।
