ग्वालियर और झांसी से जुआ खेलने के लिये भिण्ड जाते हैं, पुलिस ने दबोचे पेशेवर जुआरी
ग्वालियर. भिण्ड की कोतवाली थाना असवार थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोतपियों से नगदी और ताश की गड्डी जब्त की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा में आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गये जुआरी में से कुछ पेशेवर जुआरी है। वहीं कुछ जुआरी ऐसे हैं जो कि ग्वालियर और झांसी से भिण्ड आकर जुआ खेलते हैं।
पुलिस के अनुसार भिण्ड शहर के पेच नम्बर 1 में संतोष जैन के मकान के पास कुछ जुआरी ताश के पत्तों पर हार जीत का दांव लगाने की सूचना पुलिस को मिली। मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके 11 लोगों को जुआ के फड़ से दबोचा है। आरोपियों में गोपाल शार्क अुर्जन खटीक, भगवंत वसीम खान, हसीन सिद्दकी, जितेन्द्र कुशवाह, मनमोहन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह विकास और राहुल को दबोचा है। इन आरोपियों से पुलिस ने 36 हजार नगदी और एक ताश की गड्डी बरामद की है।
इसी तरह असवार थाना पुलिस ने भी रात के समय जुआ के फड़ पर दबिश देकर चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामजीलाल अनिल निवासी जेतपुरा अरविंद दोहरे वार्ड नंबर 1 दमोह विपुत्र चतुर्वेदी निवासी जमुआ शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी हरपुरा बंबा के किनारे बबूल के नीचे जुआ का फड़ लगाकर पत्तों पर हार जीत का खेल खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से नगदी ताश की गड्डी बरामद की है सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
