मुंबई में हिंदू संगठन ने आदिपुरुष का शो रुकवाया

मुंबई. प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद जारी है। मुंबई के नालासोपारा में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म का शो रुकवा दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थिएटर में पहुंचकर नारेबाजी की और दर्शकों से हॉल के बाहर जाने को कहा। इसके बाद शो रद्द कर दिया गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार की शाम हिंदूवादी संगठनों ने रैली निकाली। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मॉल के अंदर घुस गए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की थी, लेकिन तोड़कर मॉल के अंदर घुस गए। इसके बाद हॉल के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके हटाया।

दर्शकों को थिएटर से बाहर भेजा, छत्तीसगढ़ में हॉल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ  किया | Adipurush Update; Prabhas's Movie (Adipurush) Box Office Collection  And Controversies - Dainik Bhaskar

बैकफुट पर फिल्म मेकर्स, विवादित डायलॉग हटाएंगे
इधर, विवाद के बाद फिल्म मेकर्स ने विवादित डायलॉग पर बढ़ते विरोध को देखते हुए फिल्म के डायलॉग बदलने का फैसला किया है। फिल्म के राइटर मनोज मुंतशिर ने रविवार को ट्वीट कर फिल्म को लेकर सफाई दी और फिर कहा कि फिल्म से विवादित डायलॉग इसी हफ्ते हटा लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *