2047 तक विश्वगुरू बनेगा भारत-ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले 7 वर्ष में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास का क्रम जारी है। इम 11वें नम्बर से 5वें नम्बर पर आ युके हैं। बहुत जल्द हम बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
2047 तक बनेगा विश्वगुरू
आपको बता दें कि केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी पूरे देश में पत्रकारवार्ता कर अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। इसीक्रम में देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारवार्ता के दौरान कार्यो की जानकारी दी। इस बीच उन्होंने दावा किया है कि अगले 7 साल में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जायेगा। आगे उन्होंने कहा है कि 1947 तक देश विश्व बनकर उभरेगा।
