MP कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस में मची अंदरूनी कलह अब सामने आने लगी है जिससे मप्र कांग्रेस में भूचाल आया हुआ है। यही वजह है कि मालवा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हुआ है। गुरूवार को अलीराजपुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशर सिंह डावर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता कांतीलाल भूरिया पर दबाव बनाने के आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में एक बारि फिर मध्यप्रदेश के राजनीति गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि डावर ने अपने पद से इस्तीफा देने का कुछ और ही कारण बयां किया है।
इस वजह से दिया इस्तीफा
अलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष केशर सिंह डावर ने इस्तीफा देने की वजह पर पारिवारिक वजहों का हवाला दिया है। उन्होंने बताया कि वह सक्रिय रूप से पार्टी में काम कर रहे थे। अचानक बुधवार की शाम उन्हें विक्रांत भूरिया ने झाबुला बुलाया था जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कांतिलाल पर लगे आरोप
इस दौरान डावर के इस्तीफ को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता कांतिलाल भूरिया पर आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोट्स के अनुसार पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के दवाब के बाद जिलाध्यक्ष केशर सिंह डावर ने इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही एक कार्यक्रम में केदारसिंह डाबर ने महेश पटेल को टिकट देने की बात कहीं थी। इसके अलावा भी महेश पटेल को टिकट देने की बात सामने आ रही थी। जिससे कांतिलाल भूरिया नाराज हो गये। महेश पटेल और भूरिया दोनों एक ही पार्टी में हैं। इसके बावजूद दोनों की बनती नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *