गैस एवं टेलीकॉम कंपनियों की अनुमति के बाद ही सड़क खोदी जाये, पीएचई, जनकार्य एवं सीवर और संबंधित वार्ड अधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग
ग्वालियर नगर निगम परिषद की अभियाचित बैठक का आयोजन 24 मई को सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया। बैठक में विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभी पार्षद गौशाला में जाकर श्रमदान करेगें। वहीं एजेंडे पर चर्चा जारी रहते निगम परिषद की बैठक 25 मई दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
बैठक में एजेंडे के बिंदु क्रमांक 7 गैस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा लाइन डालने के लिए खोदी जा रही सडकों एवं टॉवर, होर्डिंग एवं गौशाला प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सभापति ने निगमायुक्त हर्ष सिंह को निर्देशित किया कि बिना अनुमति के यदि गैस एवं टेलीकॉम कंपनियां रोड खोदती हैं तो उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा यदि अनुमति लेकर कार्य करती हैं तो निगम के जनकार्य, पीएचई एवं सीवर विभाग के संबंधित वार्ड के अधिकारी कार्य को देखें जिससे हमारी लाइनों अथवा रोड की क्षति न हो। इसके साथ ही गैस एवं टेलीकॉम कंपनियों की अनुमति, टॉवर, होर्डिंग एवं गौशाला प्रबंधन को लेकर संपूर्ण जानकारी 1 माह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।
वहीं एजेंडे के बिंदु क्रमांक 8, शहर में खुले नालों एवं नाले, नालियों की साफ सफाई व पटाव तथा मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा उपरांत निर्देश दिए गए कि वर्षा से पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित कराई जाए एवं कच्चे व खुले नालों के पटाव का कार्य कराया। इसके साथ ही शहर के सभी मुक्तिधामों में जीर्णोद्वार का कार्य कराया जाए तथा लाइट, पानी एवं विद्युत की समुचित व्यवस्था की जाए।
एजेंडे के बिंदु क्रमांक 9 शहर के पार्क एवं ट्रेफिक सेल की व्यवस्थाओं पर चर्चा के उपरांत निर्देश दिए गए कि सभी पार्कों का जीर्णोद्वार कराया जाए तथा पार्कों में झूले इत्यादि की व्यवस्था करें। इसके साथ ही जिन वार्डों में शासकीय भूमि उपलब्ध है वहां नियमानुसार पार्क विकसित कराए जाएं। इसके साथ ही पार्षदगणों के पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं पार्षदगणों द्वारा क्षेत्रक्रमांक 22 के क्षेत्राधिकारी की शिकायत को लेकर सभापति श्री तोमर ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी को वहां से हटाया जाए।
निगम के जनकार्य, पीएचई एवं सीवर विभाग के संबंधित वार्ड के अधिकारी कार्य को देखें जिससे हमारी लाइनों अथवा रोड की क्षति न हो। इसके साथ ही गैस एवं टेलीकॉम कंपनियों की अनुमति, टॉवर, होर्डिंग एवं गौशाला प्रबंधन को लेकर संपूर्ण जानकारी 1 माह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।
