चेम्बर में कलस्टर पर हो रही चर्चा जल्द ही साकार रूप लेगी-प्रद्युम्नसिंह तोमर
ग्वालियर. इंडस्ट्रियल कलस्टर एवं नवीन व्यवसायिक स्थलों की आवश्यकता एवं निर्माण की संभावनायें तलाशने जैसे विषय पर हो रही चर्चा निश्चित रूप से साकार रूप लेगी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब वर्ष 1956 में मध्यप्रदेश चार जिलों की स्थापना की गयी थी उस समय ग्वालियर अब्बल था और उद्योग की राजधानी था। इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है इसमें पंख लगाने की आवश्यकता है। उद्योगों के संचालन में बिजली की आवश्यकता होती है बिजली की कमी न आये मैंने इसकी व्यवस्था कर दी है। शहर के चारो ओर हाईकैपेसिटी के ट्रांसफार्मर युक्त विद्युत केन्द्र की स्थापना की है। आप व्यापारी मिलकर जो चर्चा कर रहे है मैं मप्र सरकार की आश्वासन देता हूं यह एक दिन मूर्तरूप लेगा। यह उद्गार ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के 118वें स्थापना दिवस के शुभारंभ अवसर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं। कार्यक्रम के विशेष अतिथि संभागायुक्त दीपक सिंह, चेम्बर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हेमंत गुप्ता, संदीप नारायण आदि लोग मंचासीन थे।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने 117 वर्ष पूर्व चेम्बर को स्थापित करने का सोचा यह उनकी व्यापक सोच का परिणाम है कि आज हम लोग एक छत के नीचे व्यापारियों की समस्याओं को उद्योग को विकसित करने के लिये चर्चा कर रहे हैं। ग्वालियर मास्टर प्लान तैयार है जल्दी ही लागू होने वाला है। नये मास्टर प्लान का ेअब प्लान करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहायक संचालक आनंद शर्मा ने कलस्टर के संबंध में जानकारी। इस मौके पर व्यापारियों ने अपनी समस्यायें रखी और उद्योग को विकसित करने के संबंध में सुझाव दिये। इस मौके पर महेन्द्र साहू, हिमेश दंडोतिया, आशीष जैन आदि लोगों ने अपने विचार रखे।
