फूलबाग चौराहे पर जमकर लात घूंसे चले, पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी
ग्वालियर. शादी के बाद भी अपनी प्रेमिका से मेलजोल उस समय एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया, जब वह पत्नी से धोखा देकर अपनी माशूका के साथ घूम रहा था। मामला फूलबाग चौराहे का है, जहां अपनी माशूका के साथ घूम रहे पति को एक पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद फूलबाग चौराहे पर जमकर लात घूंसे चले, और पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी।
इसी दौरान माशूका का पति भी वहां आ गया, फिर क्या था दोनों धोखा खाए माशूका के पति व माशूका के साथ घूम रहे पति की पत्नी ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान यहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई, जिसके बाद दोनों पक्ष पड़ाव थाना जा पहुंचे। ज्ञात हो कि इससे पहले भी फूलबाग चौराहे के नजदीक इस तरह के कई वाक्ये समाने आ चुके हैं। जहां कभी कोई युवती आ कर हंगामा कर देती है तो कभी कुछ महिलाएं रात में पुलिस से उलझ बैठती हैं।
