जेयू में कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों का आंदोलन शुरू, काली पट्टी बांधकर काम किया

ग्वालियर. मप्र विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स, कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षक संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू हो गया। जेयू में सोमवार को कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक और रिटायर्ड कर्मचारी, अधिकारी एक साथ आए। इन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया। इसके साथ ही एक सभा भी की इसकी वजह से लगभग एक से डेढ घंटे तक यूनिवर्सिटी का कामकाज प्रभावित हुआ। जेयू में इकट्ठे हुए कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स ने एक सुर में कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी विरोध जारी रहेगा। सोमवार को विरोध प्रदर्शन में कर्मचारी नेता राकेश गुर्जर, संजय भदौरिया, तहसीलदार सिंह, रेक्टर प्रो. डीएन गोस्वामी, रजिस्ट्रार आरएस बघेल, डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव मिश्रा, पूर्व रजिस्ट्रार डीएस चंदेल, प्रो. डीडी अग्रवाल भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 16 मई को दोपहर 12 बजे तक काम का बहिष्कार किया जाएगा। 17 से 25 मई तक कार्यलयीन समय में 1-1 घंटज्ञ बढ़ते क्रम में कार्य का बहिष्कार करेंगे। 26 मई को आंदोलन को सभी अधिकारी कर्मचारी और शिक्षक 5 घंटे अर्थात् दोपहर 3 बजे तक कार्य से विरत रहेंगे। 29 मई से 1 जून तक अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शाम 4 बजे तक काम नहीं करेंगे और कलेक्टर को ज्ञापन देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *