दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में 11 जवान शहीद

गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ाया, ड्राइवर की भी मौत; सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने जा रहे थे|जगदलपुर,Jagdalpur - Dainik Bhaskar

दंतेवाड़ा. छत्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है और इसके साथ ही माओवादियों ने एक वाहन को भी बम से उड़ा दिया है। कुछ जवानों के शहीद होने खबर निकल कर सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फोर्स पहुंच गई। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंचे।

ऐसा बताया जा रहा है कि जवानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है।  नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया है।  इस ब्लास्ट में 11 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए लोगों में 10 डीआरजी के जवान हैं, वहीं एक ड्राइवर है। ब्लास्ट के बाद इलाके को सील कर दिया गया है।  बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को फिस्फोट करके उड़ा दिया है।

ब्लास्ट के बाद DRG जवानों के वाहन के परखच्चे उड़ गए। वे बारिश के कारण फंसे सुरक्षाबलों का रेस्क्यू करने जा रहे थे।
एक हफ्ते पहले विधायक के काफिले पर हमला हुआ था
बीजापुर से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर एक हफ्ते पहले नक्सलियों ने हमला किया था। जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी थीं। सभी सुरक्षित हैं। विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया था। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की थी।

 

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

2 साल पहले जवानों पर BGL दागा था, 22 जवान शहीद हुए थे
3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलगुड़ा में हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद और 35 से ज्यादा घायल हुए थे। इन पर 350 से 400 नक्सलियों ने हमला किया था। इनमें माओवादियों के बड़े कैडर्स के लीडर भी मौजूद थे। जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागा गया था। साथ ही DRG, CRPF, कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे।कोबरा के एक जवान राकेश्वर सिंह मन्हास का अपहरण किया था। जवान के पास से भी हथियार लूट लिए थे। इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने अपने TCOC के दौरान वारदात को अंजाम दिया था। बाद में जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने रिहा कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *