अचानक सीएम ने सभी मंत्रियों को किया तलब, फील्ड पर मंत्री और नेता होंगे एक्टिव, मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे

भोपाल. इस साल के अंत में मप्र में विधानसभा चुनाव हैं। भले ही अभी तक अब तक चुनाव की तारीखों का एलान न हुआ हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने सीएम शिवराज कैबिनेट के इनएक्टिव नेताओं और मंत्रियों को प्रदेश कार्यालय में तलब किया। यहां संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने बन्द कमरे में इन नेताओं के साथ घंटों बैठक की। इस बैठक में पदाधिकारियों ने नेताओं और मंत्रियों की फीडबैक रिपोर्ट पेश की।
बन्द कमरे में हुई चर्चा
एमपी भाजपा के संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नेताओं और मंत्रियों की बंद कमरे में बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश के डिएक्टिव नेताओं और मंत्रियों को उनके जमीनी फीडबैक से अवगत कराया गया और साथ ही चुनावी साल होने की वजह से विशेष तौर पर फोकस करने और फील्ड पर एक्टिव होने के निर्देश दिये गये। मंत्रियों को उनके क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने की बात कहीं गयी।
फील्ड पर मंत्री और नेता होंगे एक्टिव, मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे
भाजपा ने चुनाव पर फोकस करते हुए घर-घर में कैंपेन जैसे तमाम प्लान बनाये हैं। इनमें मंत्रियों द्वारा प्रदेश की जनता के पास जमीनी स्तर पर जाना अौिर स्वयं सुनकर उसका समाधान करना भी शामिल है। सीएम ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को निर्देश दिये हैं कि वह नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगातर जनसमस्यायें सुने और उन्हें सुलझायें। इसके अलावा प्रभारी मंत्री गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान की कोशिश करें। यानी प्रदेश जन की समस्याओं का निपटारा स्वयं मंत्री करेंगे। सभी मंत्री और नेता 10 मई से अपने -अपने क्षेत्रों में जाकर जनसमस्यायें सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *