मां ने अपने 3 बच्चे कुंए में फेंके, हुई मौत

धार. मध्यप्रदेश के धार जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक मां ने अपने 3 बच्चों को कुंए में फेंक दिया है। जिस वजह से बच्चों की मौत हो गयी। महिला से पूछताछ के बाद अजीबों गरीब बात सामने निकल कर आयी है। जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद आरोपी मां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है।

जारी है पूछताछ
तीनों बच्चों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी और जिसके बाद आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। महिला ने पूछताछ के बीच चौंकाने वाली बात सामने आयी है। महिला के अनुसार अंध विश्वास के चक्कर में उसने बच्चों को कुएं में फेंक था।
सामने आया अंधविश्वास
महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है। जिसमें खुलासा हुआ है कि महिला ने अंध विश्वास के चलते ही ऐसी हरकत की है। तांत्रिक क्रिया और झाड़फूक की वजह से उसने बच्चों को कुएं में फेंका था जिस कारण से बच्चों की मौत हो गयी। एक ओर शिवराज सरकार दवाओं का क्रेज बढ़ाने के लिये और अंधविश्वास से छुटकारा दिलाने के लिये प्रयास कर रही है। ऐसे में एक और मामले में लोगों को परेशान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *