AAP की शैली ओबेरॉय दोबारा दिल्ली की मेयर चुनी गईं

नई दिल्ली. दिल्ली महानगर पालिका (MCD) के मेयर के चुनाव के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। भाजपा ने मतदान से ठीक पहले अपनी मेयर उम्मीदवार शिखा राय और डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडे का नाम वापस ले लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय महापौर निर्वाचित हो गईं। आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर बने हैं।

भाजपा ने क्यों वापस लिए नाम
भाजपा ने विरोधस्वरूप नाम वापस लिए हैं। भाजपा का कहना है कि सदन में बहुमत होने के कारण आम आदमी पार्टी मनमानी कर रही है और नियमों की अनदेखी कर रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम वापस ले लिए हैं। आम आदमी पार्टी के पास एमसीडी में 138 का मैजिक नंबर है। इस तरह अब शैली ओबेरॉय का मेयर बना रहना तय था। भाजपा ने नाम वापस लेकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि हमारे पास दिल्ली में महापौर के नंबर नहीं है, इसलिए हमने यह पद छोड़ दिया है। इसी प्रकार अब भाजपा की अपेक्षा है कि आप स्थायी समिति का गठन होने दें।

5 साल, लेकिन हर साल अलग मेयर
राष्ट्रीय राजधानी में महापौर का पद 5 साल का होता है, लेकिन हर साल के लिए अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवार को मौका मिलता है। पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है, दूसरा खुले वर्ग के लिए, तीसरा आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो फिर से खुली श्रेणी के लिए है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद नए मेयर का चुनाव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *