DPS में बम की धमकी
नई दिल्ली. राजधानी के देहली पब्लिक स्कूल (DPS)में बम होने की धमकी के बाद हंगामा मच गया । मथुरा रोड स्थित डीपीएस मे बम की धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गयी थी और जिसके बाद घटनास्थल पर दिल्ली फायर सर्विस पहुंच गयी है। स्कूल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। दिल्ली पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है।

उधर, स्कूल में बम होने की धमकी की खबर मिलने के बाद अभिभावक भी आनन-फानन में स्कूल पहुंच गये। अभिभाषक अपने बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहे हैं। हालांकि, धमकी किसने दी, क्या यह महज अफवाह है? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगली से जांच में जुटी हुई है।
साल 2022 में भी मिली थी धमकी
इससे पहले नवंबर 2022 में भी दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने का ईमेल मिला था। जैसे ही स्कूल को मेल मिला था, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई, जिसके बाद बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। सावधानी को देखते हुए सबसे पहले पूरे कैंपस को खाली कराया गया था। उसके बाद एंटी बम स्कॉड ने अपनी कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि स्कूल में कोई बम नहीं मिला था। साउथ डिस्ट्रिक्ट की DCP ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं कि ये किसकी शरारत है।
