एक वाट्सऐप चार फोन में चलेगा, आया नया फीचर
नई दिल्ली. WhatsApp दुनियाभर में सबसे अधिक उपयोग में आने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप हैं। हालांकि, इसके एक फीचर का लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। हम बात कर रहे हैं। मल्टीपटल डिवाइस सपोर्ट की या फिर कम्पैनियन मोड की। वैसे तो आप WhatsApp की मदद से एक ही अकाउंट को फोन और पीसी दोनों में उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अब यह फीचर फोन के लिये भी मिलेगा।
यानी कि आप एक ही WhatsApp को 4 स्मार्टफोन तक में उपयोग कर सकते हैं। Meta CEO मार्क जकरबर्ग ने इस फीचर का ऐलान किया है। इस फीचर के बारे में उन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी है।
क्या है नया फीचर
मार्क ने बताया कि आज से आप एक ही WhatsApp अकाउंट को चार फोंस तक तक लॉगइन कर सकते हैं। कंपनी की मानें तो वाट्सऐप का नया फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जायेगा। यूजर्स को WhatsApp के इस फीचर का लम्बे समय से इंतजार था। कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को WhatsApp Beta यूजर्स के लिये रिलीज किया गया था।
