15 किलोमीटर में बिखरा है सोने का जंगल, अंतरिक्ष से ऐसे दिखाई देता है नजारा

देखिए इस जगह पर दिख रही है सोने की नदी, नजारा पेरू के अमेजन के जंगल का है. (फोटोः ISS/NASA)लीमा. पेरू के अमेजन जंगलों की हाल ही में अंतरिक्ष से फोटो ली गयी है। फोटो जब डवलप की गयी तो पता चला यहां तो सोने का जंगल है। चारों ओर सोना ही सोना है। तस्वीर धरती की निचली कक्षा में चक्कर लगा रहे अंर्तराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद एक एस्ट्रोनॉट ने ली है। दरअसल में यह सोने के जंगल की तस्वीर नहीं है। यह अमेजन के जंगल और सोने की अवैध खनन की मुसीबत को दिखाता है।
सोने के जंगल की यह तस्वीर पेरू के माद्र-दे-दियोस प्रांत की है। यह अमेजन की वर्षावनों में स्थित राज्य है। यह पूरा इलाका पानी से भरी हुई घाटियों, तालाबों, नदियों और स्त्रोतों से भरा पड़ा है। यहां पर तस्वीर में बाये ओर इनामबारी नदी दिखाई दे रही है। इसके अलावा जंगल के बीच दिख रही है। सोने के रंग के गड्डे अवैध खनन को बताते हैं। इन्हें स्वतंत्र लोग बनाते हैं। इससे मिट्टी खिसकती है। जंगल कट जाते हैं। सोने का यह जंगल लगभग 15 किलो मीटर लम्बा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *